
दक्षिण कोरिया ने दागा आवाज से 5 गुना तेज हथियार, किम जोंग उन की बढ़ेगी टेंशन
North Korea News: उत्तर कोरिया के 3 अक्टूबर के हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण के करीब एक हफ्ते बाद दक्षिण कोरिया ने 8 अक्टूबर को अपने स्वदेशी हाइपरसोनिक हथियार का उड़ान परीक्षण किया. यह हथियार आवाज की रफ्तार से कम से कम पांच गुना तेज उड़ने और रास्ता बदलने के लिए डिजाइन किया गया है. राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इसे देश की पारंपरिक रक्षा क्षमता मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया. हालांकि, हथियार अभी विकास के चरण में है.
Source: News18









